एपेक्स ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में 157 मरीज हुए लाभान्वित

*
चुनार, मिर्जापुर |
एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल, चुनार में ट्रस्टी प्रो. डॉ. एस. के. सिंह की संरक्षता एवं डीन प्रो. सुनील मिस्त्री के नेतृत्व में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शल्यतंत्र विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक पाठक, डॉ. निलेश दुबे, डॉ. मनीष, डॉ. आरती चौरसिया, कायचिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. पी. के. राय, डॉ. गौरी चौहान, डॉ. पार्थ प्रतिम पंडा, डॉ. अंजली गौतम एवं डॉ. आशीष चंद्र, शालाक्य तंत्र विशेषज्ञ डॉ. पी. के. सिंह एवं डॉ. अरविंद गौतम, पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. भावना, डॉ. मनोज, स्वास्थ्यवृत्त विशेषज्ञ डॉ. कलोल, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजू, डॉ. आकांक्षा एवं डॉ. प्रतिमा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति, डॉ. यशपाल, अगद तंत्र विशेषज्ञ डॉ. केशव दत्त, डॉ. दिव्या एवं डॉ. प्रभात सहित मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश, ऑप्टोमेट्रिस्ट करन, पल्लवी, रामप्रकाश तथा फिजियो एवं पुनर्वास विशेषज्ञ डॉ. शेखर ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया।
शिविर में कुल 157 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया। साथ ही आवश्यकता अनुसार उचित चिकित्सीय परामर्श प्रदान करते हुए व्यायाम, स्वास्थ्य जागरूकता एवं पौष्टिक आहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एपेक्स ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें