नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने अपने वार्ड से भाजपा सभासद को दिलाई जीत

*चेयरमैन के कार्यो और प्रयासों से पलटी बाजी, मिली भाजपा को बढ़त*

मीरजापुर।नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने बुंदेलखंडी वार्ड में भाजपा प्रत्याशी नितिन केशरवानी की जीत पर हर्ष व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि वार्ड के निवासियों ने फिर से भाजपा पर भरोसा जताया है,यह जीत भाजपा की जीत है,सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन के साथ काम किया है,जिसका परिणाम रहा है कि बुंदेलखंडी वार्ड में पुनः कमल खिला है।संगठन की शक्ति,सेवा,समर्पण और अथक प्रयास का फल मिला है।मैने तो पहले ही कहा था बंगाल की तरह बुंदेलखंडी चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा।बता दे बुंदेलखंडी उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी नितिन केशरवानी ने ग्यारह मतों से जीत हासिल की है, काफी कड़े मुकाबले में अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी को हराकर नितिन केशरवानी ने जीत दर्ज की है।पांचवे राउंड तक सपा प्रत्याशी नागेंद्र तिवारी सबसे आगे चल रहे थे,छठे ,सातवें राउंड में जहां नगर पालिका अध्यक्ष का निवास क्षेत्र है वहां के बूथों में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त हासिल कर वार्ड में कमल खिलाया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें