मिर्जापुर के कैमूर वन्यजीव प्रभाग की नई डीएफओ बनीं आईएफएस आरुषि मिश्रा

मिर्जापुर के कैमूर वन्यजीव प्रभाग की नई डीएफओ बनीं आईएफएस आरुषि मिश्रा

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वन विभाग में किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी आरुषि मिश्रा को मिर्जापुर के कैमूर वन्यजीव प्रभाग का नया प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले उन्नाव में डीएफओ के पद पर तैनात थीं। शासन के तबादला आदेश के अनुसार उन्हें उन्नाव से स्थानांतरित कर कैमूर वन्यजीव प्रभाग, मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आरुषि मिश्रा वर्ष 2020 बैच की आईएफएस अधिकारी हैं और वन एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनके मिर्जापुर आगमन से कैमूर वन्यजीव प्रभाग में संरक्षण, वन संवर्धन तथा वन्यजीव सुरक्षा संबंधी गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में 14 आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें नौ डीएफओ के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इसी क्रम में आरुषि मिश्रा को कैमूर वन्यजीव प्रभाग, मिर्जापुर की कमान सौंपी गई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें