बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं व शिक्षकों का हुआ सम्मान

बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं व शिक्षकों का हुआ सम्मान

मिर्जापुर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एस.एन. पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरगंज में सोमवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर राजेश सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का साक्षात्कार (इंटरव्यू) लिया और उनके शैक्षणिक अनुभव, भविष्य की योजनाओं तथा सफलता के सूत्रों पर चर्चा की। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राजेश सिंह ने कहा कि प्रतिभा का सम्मान विद्यार्थियों को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सफलता केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का आह्वान किया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि एस.एन. पब्लिक स्कूल में हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की परंपरा रही है। इसी क्रम में इस वर्ष भी मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ बेहतर शिक्षण कार्य एवं उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों को भी नगद राशि एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के सम्मान से विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों का उत्साहवर्धन होगा तथा भविष्य में और भी बेहतर शैक्षणिक परिणाम प्राप्त होंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें