मड़िहान के दाढ़ीराम में नई पुलिस चौकी का शिलान्यास

मड़िहान के दाढ़ीराम में नई पुलिस चौकी का शिलान्यास, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम दाढ़ीराम में सोमवार को नई पुलिस चौकी निर्माण कार्य का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक भी मौजूद रहीं।

भूमि पूजन के बाद पुलिस चौकी परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दाढ़ीराम मड़िहान थाना मुख्यालय से दूर स्थित तथा भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। स्थानीय लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यहां नई पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से क्षेत्र की सुरक्षा एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि नई पुलिस चौकी बनने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और आम नागरिकों को पुलिस सहायता पहले की अपेक्षा अधिक आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन फहीम कुरैशी, प्रभारी निरीक्षक मड़िहान रविन्द्र भूषण मौर्य, थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप सिंह, ग्राम प्रधान दाढ़ीराम राजेश प्रजापति, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य, ग्राम प्रधान दांती जितेन्द्र कुमार, ग्राम प्रधान पहेती योगेन्द्र प्रताप सिंह (डब्लू सिंह), विमला दूबे, पूर्णमासी पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें