समाचारBjp सरकार के द्वारा जनहित में कराए गए कार्यों का पंकज सिंह...

Bjp सरकार के द्वारा जनहित में कराए गए कार्यों का पंकज सिंह ने किया बखान


वीरेंद्र गुप्ता पत्रकार

आज दिनांक 20.09.2021 नगर विधानसभा में लालडिग्गी स्थित लॉयन्स स्कूल के सभागार में “प्रबुद्ध सम्मेलन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि/ मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक नोयडा पंकज सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र, बूके व माँ विन्ध्यवासिनी का चित्र देकर स्वागत अभिनन्दन किया, साथ में आये हुए सभी प्रबुद्ध शिक्षकगण, अधिवक्तागण, इंजीनियरगण व सी0ए0 तथा नगर विधानसभा के व्यापारीगणों का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की अनेकानेक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा देश में ऐतिहासिक कार्यों को किया गया है जैसे धारा 370 का खात्मा, 35ए0, तीन तलाक, भव्य राम मंदिर निर्माण, लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केन्द्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व कार्य किये। तथा उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सपा और बसपा के कार्यकाल में नौकरीयां नीलाम होती थी लेकिन अब इस तरह का काम करने वालों का घर नीलाम होता है। प्रदेश सरकार की सुशासन कानुन व्यवस्था गाँवों में 18 से 20 घण्टे विद्युत की उपलब्धता, काशी व विन्ध्य कारीडोर, प्रदेश में अनेको मेडिकल कॉलेज बनवाना जैसे दुरदर्शी कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालन नागेश्वर तिवारी, सहसंयोजक संजय यादव रहे। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र द्वारा कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि व प्रबुद्धजनों का स्वागत अभिनन्दन किये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल , भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल मड़िहान मालवीय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज श्रीवास्तव , पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह , दिनेश प्रताप सिंह, निर्मला राय, निर्मला आनन्द, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, हेमन्त त्रिपाठी, डॉ0 सी0एल0 बिन्द, प्रमोद कुमार सिंह, लाल बहादुर सरोज, चिन्तामणि मौर्य, गौरव ऊमर, आई0टी0 संयोजक अमिक कुमार सिंह के साथ – साथ युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे ने दिया।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं