
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विंध्याचल आगमन पर आशीष बुधिया और मनोज खंडेलवाल ने किया स्वागत
मिर्जापुर, 08 जुलाई। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के विंध्याचल आगमन पर जनपद के प्रमुख व्यापारी आशीष बुधिया और मनोज खंडेलवाल ने उनका स्वागत किया तथा चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान विंध्याचल हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसी दौरान दोनों व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया और प्रदेश के विकास तथा जनकल्याण के लिए उनके नेतृत्व की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने भी स्नेहपूर्वक दोनों व्यापारियों का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विंध्याचल क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए।















