समाचारELECTION UPDATE-MIRZAPUR

ELECTION UPDATE-MIRZAPUR

मिर्जापुर में 9:00 बजे तक मतदान प्रतिशत पंद्रह पर्सेंट रहा कई जगहों पर मशीन काम ना करने की वजह से मतदान देर से शुरू हुआ मड़िहान विधानसभा के कुछ बूथों (गुलालपुर )पर अभी भी वीवीपैट मशीन सुचारू रूप से ना चलने की वजह से मतदान शुरू नहीं हो पाया है|
———————————————————

मिर्जापुर बंदा बैरागी 254 (धुंधी कटरा) पर अभी तक नहीं मतदान शुरू हो पाया बताया गया कि मशीन में कुछ गड़बड़ी आ जाने से मतदान देर से शुरू हुआ लगभग ३० मिनट विलंब से |
————————————————–
प्राथमिक विद्यालय बघेड़ी ब्लाक नरायनपुर चुनार मिर्जापुर के पोलिंग बूथ पर सिलेंडर में आग
आज सुबह 9.40 बजे बघेड़ा और बघेड़ी गांव के मतदाताओं की लम्बी लाइन लगी हुई थी कि अचानक मतदान कर्मियों के लिये जलपान स्कूल के कीचन रूम में बन रहा था कि गैस सिलेंडर फट जाने से अफरा तफरी मच गई तबतक दुसरा सिलेंडर में भी आग लग गया वहा मौजूद लोगों के सूझ बूझ से आग पर काबू पाया गया |आग के चलते मतदान कुछ समय के लिए रुका |अब सामान्य
——————————————-
ADG जोन वाराणसी ने किया कई बूथों का निरक्षण
—————————————————-
मिर्जापुर में 11:00 बजे तक 25.3 प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग मतदाता कर चुके थे| छानबे में 26.2 परसेंट नगर में 23.8 परसेंट मझवां में 26.6 परसेंट चुनार में 24.7 परसेंट मड़िहान में 25.2% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था
——————–
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मिर्ज़ापुर व पुलिस अधीक्षक मिर्ज़ापुर द्वारा संयुक्त रूप से मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र प्रा0वि0 पचोखरा, प्रा0वि0 डढ़िया, प्रा0वि0 बेलहरा, प्रा0वि0 पटेहरा कला व मझवां विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र प्रा0वि0 बरकछा कला, मीरजापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र ए0एस0जुबिली इंटर कालेज का निरीक्षण किया गया। जनपद के सभी केंद्रों पर सकुशल मतदान चल रहा है।
———————————————*
एक बजे तक 35.19 प्रतिशत वोटिंग हुआ
——————————————————
मीरजापुर संसदीय क्षेत्र में मतदान प्रतिशत
दोपहर 3 बजे तक

50.37 प्रतिशत

छानबे – 50.8
नगर – 48.6
मझवां – 51.5
मडिहान – 49.6
चुनार – 51.35
——————————————–
शाम पांच बजे तक 59.25प्रतिशत मतदान

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं