JEE Mains 2026 में बजाज स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

JEE Mains 2026 में बजाज स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
मिर्जापुर।
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने JEE Mains 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणामों में छात्रों ने शानदार प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
परिणामों के अनुसार यथार्थ यदुवंशी ने 99.10 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं सौम्या अग्रहरि ने 96.72 प्रतिशत और कविश अग्रवाल ने 91.23 प्रतिशत अंकों के साथ उल्लेखनीय सफलता दर्ज की।
विद्यालय प्रशासन ने इस जोरदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही आगामी JEE Advanced के लिए विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें