समाचाररामखेलावन सिंह PG कॉलेज को बी प्लस ग्रेड से नवाजा...

रामखेलावन सिंह PG कॉलेज को बी प्लस ग्रेड से नवाजा गया-MIRZAPUR

विंध्याचल मंडल के मड़िहान तहसील कलवारी में स्थित वर्ष 2004 में स्थापित अति पिछड़ा एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रामखेलावन सिंह PG कॉलेज हमेशा से प्रगति करता हुआ राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद्(NAAC ) की ओर से बी प्लस ग्रेड प्रदान किया गया है जो जनपद में पहली बार किसी कॉलेज या संस्था को बी Plus ग्रेड मिला है |NAAC टीम ने 13 ,14 नवंबर को संस्थान का निरीक्षण किया था संस्थान की ओर से प्रस्तुति की गई स्व मूल्यांकन रिपोर्ट का अवलोकन कर जांच की |टीम निरीक्षकों ने आंतरिक गुणवत्ता आकलन मूल्यांकन प्रकोष्ठ के सदस्यों से विस्तृत चर्चा की| संस्थान की विविध प्रयोगशालाओं एवं समितियों का गहन अवलोकन किया| टीम ने अत्याधुनिक पुस्तकालय एवं ई लर्निंग सेंटर IT सेल महिला सेल गाइडेंस एवं काउंसलिंग सेल्, हेल्थ सेल छात्रावास स्मार्ट क्लास आदि का विस्तृत अवलोकन किया |नेक विशेषज्ञों की ओर से संस्थान से संबंधित इंटरशिप के लिए चयनित स्कूलों का दौरा का जानकारी इसके बाद 5 अंकों में से 2.58 अंक के साथ संस्थान को बी Plus ग्रेड दी गई| संस्थान के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह एवं निदेशक डॉ पार्थ सारथी समन्वयक गजेंद्र प्रताप सिंह व प्राध्यापकों एवं टीचिंग स्टाफ के सदस्यों को अपने निर्देश में किए गए इस उपलब्धि पर विशेष बधाइयां दी और भविष्य में ए प्लस ग्रेड की उपलब्धि के लिए क्रियान्वयन शुरू करने के लिए निर्देशित किया प्रबंध एवं संरक्षक जगदीश सिंह पटेल ने इस उपलब्धि के लिए विशेष रूप से संस्थान के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह निदेशक डॉ पार्थ सारथी समन्वयक गजेंद्र प्रताप सिंह अध्यापक एवं सभी स्टाफ को बधाइयां दी और उन्हें इस उपलब्धि के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की|

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं