SIRF–2026 में एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी को ‘A’ ग्रेड, 84.55% अंकों के साथ ऐतिहासिक सफलता

SIRF–2026 में एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी को ‘A’ ग्रेड, 84.55% अंकों के साथ ऐतिहासिक सफलता*

*पूर्वांचल का सर्वाधिक स्कोर प्राप्त करने वाला एवं मिर्जापुर जनपद का एकमात्र ‘A’ ग्रेड संस्थान बना*

चुनार, मिर्जापुर। चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, समसपुर, चुनार, मिर्जापुर ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित स्टेट इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क SIRF–2026 में संस्थान को 84.55% अंकों के साथ प्रतिष्ठित ‘A’ ग्रेड प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के साथ संस्थान पूर्वांचल क्षेत्र में सर्वाधिक स्कोर प्राप्त करने वाला तथा मिर्जापुर जनपद का एकमात्र ‘A’ ग्रेड संस्थान बना।

संस्थान ने ऑनलाइन मूल्यांकन तथा भौतिक सत्यापन (Physical Verification) दोनों चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह गौरवपूर्ण स्थान अर्जित किया, जिससे क्षेत्र में शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है।
यह सफलता संस्थान की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता, आधुनिक प्रयोगशालाओं, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित शिक्षण पद्धति तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का परिणाम है।

एपेक्स फार्मेसी के डायरेक्टर प्रो. सुनील मिस्त्री ने कहा कि SIRF–2026 में ‘A’ ग्रेड प्राप्त करना पूरे संस्थान परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह उपलब्धि शिक्षकों की निष्ठा, विद्यार्थियों की मेहनत एवं प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतिफल है।

एपेक्स संस्थान के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 84.55% अंकों के साथ ‘A’ ग्रेड प्राप्त करना संस्थान की गुणवत्ता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एपेक्स परिवार भविष्य में भी शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं नैतिक मूल्यों के साथ विद्यार्थियों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

इस उपलब्धि पर समस्त फैकल्टी, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी तथा इसे भविष्य की और बड़ी सफलताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी गुणवत्ता, अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय बनते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें