*
*सराफा व्यवसायियों ने सांकेतिक विरोध में बंद रखी दुकानें*
*नगर क्षेत्र में बंदी का मिलाजुला रहा असर*
मिर्ज़ापुर।भारत सरकार द्वारा सर्राफा व्यापारियों के ऊपर हॉलमार्क और एच यू आई डी का कानून थोपा जा रहा है। जिसका सभी सर्राफा व्यापारी एचयूआईडी का विरोध किया।प्रतिष्ठानों को एक दिन बंद रखकर सरकार के द्वारा लगाए कानून के विरोध में अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। सर्राफा व्यापारी हॉल मार्क का स्वागत करते हैं, जिससे उपभोक्ता को सही सामान प्राप्त हो सके।
उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने पिछले कई दिनों से हालमार्किंग एवं एचयूआईडी की समस्या को लेकर भारत सरकार के मंत्रियों एवं बीआईएस के अधिकारियों से लगातार वार्ता कर रहे हैं। लेकिन सरकार हमारी बातों को सुनती जरूर है। परन्तु कहीं से भी किसी प्रकार की संतुष्टि या राहत प्रदान नही कर रही। टास्क फोर्स ने इसी संदर्भ में फैसला लेते हुए सोमवार 23.08.2021 को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करने का फैसला किया। उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोशिएशन के आहवान पर सराफा व्यापार मंडल मिर्जापुर ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया।साथ ही व्यापारियों से अनुरोध किया कि भारत सरकार द्वारा सराफा व्यापारियों पर एचयूआईडी का जो कानून थोपा जा रहा है। उसके विरोध में अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद करके इस कानून को समाप्त करने का आहवान सरकार से करे,अध्यक्ष , महामंत्री व अन्य
सराफा व्यापार मंडल के सदस्यों ने बंदी का समर्थन किया।