समाचारकारीडोर में प्रयोग होने वाले तराश कर आये पत्थरो का भी किया...

कारीडोर में प्रयोग होने वाले तराश कर आये पत्थरो का भी किया निरीक्षण


जिलाधिकारी ने विन्ध्य कारीडोर का किया निरीक्षण

अधिग्रहीत जमीन का पूरा करे सदुपयोग

मीरजापुर 17 मई 2022 – जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार आज विन्ध्याचल पहुॅचकर निर्माणाधीन विन्ध्य कारीडोर के कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा कारीडोर में प्रयोग होने वाले तराश कर मंगाये गये डिजाइन दार पत्थरो का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिक्रमा पथ, पुरानी वी0आई0पी0 मार्ग, पक्का घाट मार्ग पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया। परिक्रमा पथ में लगाये जाने वाले पत्थर के लिये बनाये जा रहे पीलर केसरिया, गहराई व अन्य कार्यो की गूणवत्ता का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में पक्का घाट नदी के पास बनाये जाने वाले गेट एवं पुराने वी0आई0पी0 मार्ग बिछाये जा रहे पत्थर के कार्य को भी देखा। जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो को निर्देशित करते हुये कहा कि कारीडोर के लिये अधिग्रहीत पूरे जमीन का सदुपयोग किया जाय। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह एवं राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियो द्वारा कारीडोर के डिजाइन व कार्य प्रगति के बारे में जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य में अब तेजी आयी है इसे बनाया रखा जाय निर्माण कार्य में ढिलाई न किया जाय ताकि कार्य को समय से पूरा किया जा सकें। निरीक्षण के दौरान सहायक पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं