समाचारथाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त...

थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-


*1- थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 02.06.2021 को थाना चुनार क्षेत्र निवासिनी महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध थाना चुनार पर अपनी(वादिनी की) नाबालिग पुत्री के साथ दिनांक 30.05.2021 को दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त अभियोग की विवेचना एवं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में कार्यवाही करते हुए एक वांछित अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, प्रकाश में आये अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में प्र0नि0 गोपाल प्रसाद गुप्ता मय हमराह हे0का0 सुरेश सिंह, का0 विजय किर्ति, का0 सुमित कसेरा द्वारा वांछित अभियुक्त (बाल अपचारी) को तम्मन पट्टी तिराहा से आज दिनांक 13.07.2021 को समय 08.40 बजे गिरफ्तार किया गया।

*2-थाना मड़िहान पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोपी पति गिरफ्तार-*
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 11.07.2021 को शिवशंकर पटेल निवासी खण्डवर थाना लालगंज मीरजापुर द्वारा थाना मड़िहान पर तहरीर दी गई कि वादी की पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा हत्या कर देने के सम्बन्ध में नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त अभियोग की विवेचना एवं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए, दिनांक 12.07.2021 को उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी धौरहा मय हमराह हे0का0 सत्येन्द्र सिंह, रामप्यारे सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त बसन्तलाल पुत्र रामलाल (पति) निवासी ददरा मुतलके रामपुर थाना मड़िहान मीरजापुर को भावा चौराह से समय 19.35 बजे गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*3- थाना चील्ह पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फसुलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चील्ह पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फसुलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 22.05.2021 को थाना चील्ह क्षेत्र निवासी द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 18.05.2021 नामजद अभियुक्त द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष को भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया, जिसेक सम्बन्ध में थाना चील्ह पर भा0द0वि0 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग की विवेचना एवं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में कार्यवाही करते हुए पूर्व में अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। आज दिनांक 13.05.2021 को प्र0नि0 राघेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्त (बाल अपचारी) को पुराना बाड़ा से समय 09.45 बजे गिरफ्तार किया गया गया।

*2- जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 26 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया।*
थाना विन्ध्याचल-04
थाना को0देहात-01
थाना चील्ह- 08
थाना कछवां-01
थाना पड़री- 01
थाना चुनार-05
थाना लालगंज-02
थाना हलिया-04

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं