समाचार‘दीपावली’ अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक...

‘दीपावली’ अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है: अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली एवं धनतेरस की बधाई दी
प्रकाश पर्व ‘दीपावली’ अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है: अनुप्रिया पटेल

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपों का त्यौहार दीपावली एवं धनतेरस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें दी हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा है कि भारतीय संस्कृति का अनुपम प्रकाश-पर्व दीपावली अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा मनुष्य में जगाता है। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखी और समृद्धिपूर्ण जीवन की कामना की है।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं