समाचारदुर्गा कुटी पर रोटरी क्लब विंध्याचल के द्वारा निराश्रितो के लिए एक...

दुर्गा कुटी पर रोटरी क्लब विंध्याचल के द्वारा निराश्रितो के लिए एक वृहद कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न



आज स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर नगर के लोहंदी स्थित दुर्गा कुटी पर रोटरी क्लब विंध्याचल के द्वारा निराश्रित के लिए एक वृहद कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम में क़रीब 150 निराश्रितों और असहायों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित हुए नगर विधायक पं रत्नाकर मिश्रा ने रोटरी के इस कार्य की बड़ी सराहना की और कहा कि सच्चे मायने में नर की सेवा ही से नारायण की सेवा हैं और इस कड़ाके की शीतलहर में असहायों को कंबल देना बहुत ही पुनीत कार्य हैं।

क्लब के अध्यक्ष महावीर सेठिया ने बताया कि हमारा क्लब प्रत्येक वर्ष ठंड में गरीबों में कंबल वितरित करता आया हैं । इस वर्ष भी इन्ही बेहद जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया।

सचिव सरीश सिंह ने सभी सदस्यों और अतिथियों का आभार प्रगट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मयंक गुप्ता, संजय सिंह गहरवार, श्याम सुंदर केशरी, उदय गुप्ता, मुकेश जायसवाल, विकास मिश्रा, दीपक अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, प्रखर गुप्ता, दीपा उमर , रामेश्वर मिश्र आदि लोग रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं