समाचारदेश की रक्षा करने वालें भारत के वीर सपूतों के कारण आज...

देश की रक्षा करने वालें भारत के वीर सपूतों के कारण आज देश की जनता सुरक्षित है– नितिन विश्वकर्मा

आज दिनाँक 01.11.2016 को दिपावली में शुभ अवसर पर बथुआ भा0ज0पा0 के कार्यकर्ताओं नें देश में अपने प्राण न्यौछवर करने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए शहीदों के लिए अपने घर एक दिया जलाकर विद्यार्थी परिषद् के पूर्व संगठनमंत्री भाजपा के नगर उपाध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा नें कहा कि देश के लिए मर मिटनें वाले अमर शहीदों देश की रक्षा करने वालें भारत के वीर सपूतों के कारण आज देश की जनता सुरक्षित है।
देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 141 वीं जयन्ती, बथुआ स्थित भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष बिन्दा प्रसाद विश्वकर्मा के अगुवाई में जयन्ती मनाई गई। भाजपा के कार्यकर्ताओं नें लौहपुरूष सरदार पटेल के चित्र पर माल्र्यापण पुष्पअर्चन कर उनको नमन किया। नमन करने वाले में संगमोहाल वार्ड की सभासद उषा विश्वकर्मा नें कहा कि लौह पुरूष सरदार पटेल, राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे आज उनके विचारों को आत्मसाथ कर देश की एकता अखण्डता को बचाई जा सकती है। जयन्ती कार्यक्रम में मुख्यरूप सें पंकज केसरी, शिवलाल सोनकर, सुरज सोनकर, नितिन विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, लवकुश शुक्ला, रमेश सिंह पटेल, आदि प्रमुख कार्यकर्ता थें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं