समाचारनगर पालिका में सेकंड फाईटर रहे अशोक,बने प्रदेश अध्यक्छ

नगर पालिका में सेकंड फाईटर रहे अशोक,बने प्रदेश अध्यक्छ

आज सिरसा इलाहाबाद मे उत्तर प्रदेश केशरवानी समाज के कार्यक्रम मे अशोक केशरवानी को (अध्यक्छ) केशरवानी वैश सभा मिर्ज़ापुर को प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया
उत्तर प्रदेश केसरवानी समाज के कार्यक्रम में मिर्जापुर के अशोक केसरवानी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में वैश्य समुदाय में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर में नगर पालिका अध्यक्ष पद के समाज वादी पार्टी से प्रत्याशी के रूप में अच्छी लड़ाई लड़ने के बाद अशोक केसरवानी का राजनीतिक कद बड़ा माना जाने लगा ,और उसी के परिपेक्ष में आज इलाहाबाद जनपद के सिरसा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों से वैश्य समुदाय के नेतृत्व करने वाले धुरंधर नेता लोग एकत्रित हुए थे जिसमें सर्वसम्मति से अशोक केसरवानी निवासी मिर्जापुर को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया मिर्जापुर में भी अशोक केसरवानी के जानने -मानने व नजदीकी लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है| बताया गया कि प्राथमिकता के आधार पर अशोक केसरवानी अपने समुदाय के लिए अपने संगठन के लिए एड़ी चोटी लगा देंगे और वैश्य एकता के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेंगे राजनीतिक रूप से सक्रिय भागीदारी का आवाहन करते हुए संगठन को और मजबूत करने का आव्हान अशोक के द्वारा किया गया है |.चुनाव कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय संरक्षक शिव कुमार वैश . डॉ म . के गुप्ता,. सतीश गुप्ता व इल्लाहाबाद के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे|

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं