समाचारपहले लेखपाल संघ के पदाधिकारी होंगे बर्खास्त -मिर्जापुर

पहले लेखपाल संघ के पदाधिकारी होंगे बर्खास्त -मिर्जापुर

—————-
लेखपाल संघ के पदाधिकारियों को बर्खास्तगी को दी गई नोटिस
—————————————-
मिर्जापुर 24 दिसंबर 2019– जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल के निर्देश के क्रम में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों को समस्त उप जिलाधिकारी द्वारा उनके बर्खास्तगी के लिए आज नोटिस दी गई l उप जिला मजिस्ट्रेट मड़िहान विमल कुमार दुबे द्वारा बताया गया कि मड़िहान तहसील के लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष, तहसील मंत्री, व जिला मंत्री को बर्खास्तगी के लिए नोटिस दे दी गई है l अपर जिलाधिकारी U. P. सिंह ने बताया कि सभी तहसीलों के उप जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया है कि वे भी अपने स्तर से लेखपाल संघ के पदाधिकारियों को बर्खास्तगी के लिए कल तक नोटिस जारी कर दें l उन्होंने यह भी बताया कि जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी बर्खास्तगी के लिए नोटिस दी जाएगी l
——-

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं