समाचारपड़री प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह हुए सम्मानित -MIRZAPUR

पड़री प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह हुए सम्मानित -MIRZAPUR

आज मिर्ज़ापुर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा जनपद के कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारियों व् कर्मचारियों को सम्मानस्वरूप मैडल ,सर्टिफिकेट दिया गया |उसी क्रम में पड़री थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को वर्ष २०१६ /१७ में पुलिस में सराहनीय सेवा प्रदान करने व् पूर्ण मनोयोग से उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु सम्मान पत्र दिया गया |पड़री प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया की इस पद पर रहते हुए ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र की जनता के लिए समर्पण भाव से लोगो को न्याय दिलाने व् क्षेत्र में कानून व्यवस्था के अनुपालन में सदैव तत्पर रहना मेरी प्राथमिकता रही है |इसी के बदौलत पुलिस के उचच अधिकारियों द्वारा हमे यह सम्मान प्राप्त हुआ है |पड़री थाना क्षेत्र के लोग भी अपने थानेदार को मिले इस सम्मान से गद -गद दिखाई दिए |

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं