सम्पूर्ण समाधान दिवस मडिहान में जिलाधिकारी द्वारा लोगो की सुनी गयी समस्यायें-MIRZAPUR

12

VIRENDRA GUPTA 9453821310-

जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के द्वारा मडिहान तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर आये हुये फरियादियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया गया। तहसील दिवस में जमीन कब्जा से सम्बंधित अधिक मामले आये जिनका प्राथमिकता पर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को पराली जलाने पर प्रभावी रोक लगाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसानों व ग्रामीणों को पराली न जलाने के हेतु जागरूक किया जाये। फरियादी भगवान दास के द्वारा जमुर्द धान क्रय केन्द्र पर केन्द्र पभारी के द्वारा बोरा न होने का बहाना बताकर धान क्रय करने से मना करने की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा तत्कल डिप्टी आर0एम0ओ0 से वार्ता कर बोरा पहुॅचाने का निर्देश देते हुये किसान का धान क्रय करने हेतु निर्देशित किया गया। तहसील दिवस में आवाव व पेंशन के भी कई मामले आये। स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी मौजूद न होने पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा गया कि आगे से ऐसी पुनरावृत्ति होने पर कडी कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रोशनी यादव, तहसीलदार नूपुर सिंह के अलावा अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।