आज दिनांक 8 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका परिषद अहरौरा के सामुदायिक भवन पियरवा पोखरा पर
भाजपा मीरजापुर ने महिला सम्मेलन आयोजित कर 50 महिलाओं को सम्मानित किया और भाजपा महिला मोर्चा मिर्जापुर की 10 पदाधिकारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील पर मरणोपरांत अपना अंग दान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री इंजीनियर आशीष पटेल ने इस अवसर पर बोलते हुए सर्वप्रथम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के प्रेरणा से 10 महिलाओं ने जो अंगदान करने का निर्णय लिया है उसके लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी के प्रति शुभकामना व्यक्त की एवं देश और प्रदेश की सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला कल्याण की विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा किया और कहा कि यह पहली सरकार है जो महिलाओं के हक और हिस्से के अनुसार उसको विकास में सम्मिलित करने एवं निश्चिंत होकर ससम्मान जीवन जीने मार्ग प्रशस्त किया है विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त किया कि जो भी योजनाएं चल रही है उसका आप लोग लाभ लीजिये और इसमें अगर कोई गतिरोध बन रहा है तो उसको हम लोगों को बताएं हम लोग उस पर प्रभावी कार्यवाही करेंगे और
सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराएंगे।
इस अवसर विशेष पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के अतिरिक्त अहरौरा नगर पालिका परिषद चेयरमैन ओम प्रकाश केशरी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा पटेल व संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुनीता शर्मा ने किया है कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल अपना दल के रमाशंकर पटेल अरुणेश सिंह विक्की सिंह इन्द्रजीत सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी बिना पटेल संध्या सिंह सुनीता पटेल अनीता देवी एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्वेता सिंह कल्पना गुप्ता अनुपमा सेठ राजकुमारी देवी आदि विशेष रूप से उपस्थित रही।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह
आज ही डाउनलोड करें
विशेष समाचार सामग्री के लिए
Downloads
10,000+
Ratings
4.4 / 5