
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल, चुनार में रचा गया इतिहास पहली बार सफलतापूर्वक हुआ कूल्हा प्रत्यारोपण ऑपरेशन* 
चुनार, मिर्जापुर | 07 अप्रैल 2026
एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक, चुनार द्वारा ट्रस्टी एवं वरिष्ठ हड्डी व स्पाइन सर्जन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह की संरक्षता में चिकित्सा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए पहली बार कूल्हा प्रत्यारोपण (Hip Replacement) ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
यह जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सिंह, क्रिटिकल केयर एवं पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. विनीत ओझा तथा समर्पित ऑपरेशन थिएटर (OT) टीम के उत्कृष्ट समन्वय एवं महत्वपूर्ण योगदान से सफलतापूर्वक पूर्ण हुई।
यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए गर्व का विषय है, बल्कि चुनार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए उन्नत चिकित्सा सेवाओं की नई उम्मीद भी है। यह सर्जरी अस्पताल के लिए एक ऐतिहासिक क्षण साबित हुई है, जो क्षेत्र में उन्नत ऑर्थोपेडिक सेवाओं की उपलब्धता एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की क्षमता को दर्शाती है।
इस अवसर पर एपेक्स प्रबंधक श्री नवीन सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी OT टीम एवं चिकित्सकीय स्टाफ को हार्दिक बधाई दी।
अब संस्थान में वरिष्ठ रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं स्पाइन सर्जन डॉ. स्वरूप पटेल, स्पाइन सर्जन डॉ. अमन वर्मा एवं डॉ. अमित कुमार झा, लिगामेंट एवं स्पोर्ट्स इंजरी, आर्थ्रोस्कोपिक सर्जन, घुटना, कूल्हा, स्पाइन, स्पोर्ट्स एवं लिगामेंट सर्जरी की विशेषज्ञ सेवाएँ चुनार एवं आसपास के क्षेत्र के मरीजों के लिए स्थानीय स्तर पर सुलभ हैं।
साथ ही अवगत कराया गया कि एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में 24 घंटे बहुविशेषज्ञ सेवाएँ हड्डी रोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति, हृदय रोग, क्रिटिकल केयर, ईएनटी, नेत्र रोग, दंत रोग, कैंसर रोग, नेफ्रोलॉजी, लेप्रोस्कोपी एवं जनरल सर्जरी तथा जनरल मेडिसिन सरकारी दरों पर सुरक्षित,
विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार के साथ उपलब्ध हैं। उपरोक्त सूचना अस्पताल के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचित किया गया है।















