आगामी त्योहारों को लेकर एसपी ने चुनार थाने का किया औचक निरीक्षण

आगामी त्योहारों को लेकर एसपी ने चुनार थाने का किया औचक निरीक्षण

मीरजापुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को चुनार थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय परिसर, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, जनशिकायत डेस्क समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने कार्यालयी अभिलेखों की समीक्षा करते हुए सभी प्रविष्टियों को अद्यतन एवं पूर्ण रखने का निर्देश दिया। उन्होंने थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ विनम्र व्यवहार करने तथा उनकी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती वाहनों के रखरखाव और साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी गई। पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं कस्बों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित पैदल गश्त और रात्रि गश्त को प्रभावी ढंग से संचालित करने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच करने तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया।

एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें