मिर्जापुर पुलिस ने बताया कि थाना अहरौरा, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि स्कार्पियों सवार 02 बदमाश उड़िसा से गांजा लेकर आ रहे है । उक्त सूचना पर क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व अहरौरा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा स्टेट हाइवे-तपोवन मार्ग जालान के पास मोड़ पर सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान पुलिस को देख स्कार्पियों सवार दोनों बदमाश वाहन को तपोवन मार्ग जालान की तरफ {“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false,”used_sources”:{“version”:1,”sources”:[{“id”:”281793139058211″,”type”:”ugc”},{“id”:”314096429037211″,”type”:”ugc”}]}}भागने लगे और आगे चलकर बाये तरफ जंगल की ओर राखड़ के ढेर में स्कार्पियों फस गयी । स्कार्पियों सवार दोनों बदमाशों द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागा गया । पुलिस टीमों द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गयी । जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है । घायल बदमाश 1.अर्पित मौर्या निवासी मुतल्लीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ व 2.रविप्रकाश निवासी मोलानीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ को इलाज हेतु सीएचसी अहरौरा भिजवाया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य है । अभियुक्तों के पास अवैध तमंचा, खोखा कारतूस व जिन्दा कारतूस तथा वाहन स्कार्पियों से करीब-01 कुंतल अवैध गांजा भी बरामद हुआ है । थाना अहरौरा पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।
मीरजापुर में अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार
मीरजापुर। थाना लालगंज और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय...
मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, 31 मई तक निर्माण पूरा करने के निर्देश
मिर्जापुर, 17 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi...
मिर्जापुर में उद्यान विभाग के स्टाल पर पहुंचे मुख्यमंत्री, किसानों के हित में हो रहे कार्यों की सराहना
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर का किया अवलोकन, स्टालों का निरीक्षण कर बच्चों को बांटी चॉकलेट
मिर्जापुर, 17 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के...
मीरजापुर को प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोर, विंध्याचल मेले की व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा
मीरजापुर में आयोजित समीक्षा बैठक में Yogi Adityanath...
मिर्जापुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय सहित कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
मिर्जापुर, 17 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज...