
कल मीरजापुर आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां तेज
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के 17 मार्च को मीरजापुर आने की संभावना तेज हो गई है। संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हो गया है तथा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में Vindhyavasini University से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना है। इसके अलावा उनका अष्टभुजा डाक बंगला तथा Vindhyachal Dham में मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने का भी कार्यक्रम हो सकता है।
संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
हालांकि मुख्यमंत्री के दौरे का अंतिम कार्यक्रम अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुआ है, लेकिन संभावित कार्यक्रमों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
Final program,
*मिर्जापुर*
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन कल*
*मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 10:35 बजे उतरेगा मोती झील हेलीपैड पर*
*मुख्यमंत्री फिर कार से 10:45 बजे पहुंचेंगे विंध्याचल मां विंध्यवासिनी मंदिर*
*मुख्यमंत्री 10: 45 बजे से 11:05 बजे तक करेंगे दर्शन पूजन*
*11:15 बजे मुख्यमंत्री पहुंचेंगे अष्टभुजा गेस्ट हाउस*
*11:20 से 11:50 बजे तक नवरात्रि मेले तैयारी संबंधित करेंगे वार्ता*
*11:50 बजे से 12:20 बजे तक करेंगे एक समीक्षा बैठक*
*12:35 बजे मोतीझील हेलीपैड से मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के लिए करेंगे प्रस्थान*
*12:40 बजे से एक 01:10 बजे तक मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर करेंगे बैठक*
*1:10 बजे से लेकर 1:30 बजे तक विश्वविद्यालय मे रहेगा आरक्षित*
*1:40 बजे मुख्यमंत्री मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय हेलीपैड से लखनऊ के लिए होंगे रवाना*















