सीओ लालगंज अमर बहादुर का प्रतापगढ़ तबादला, त्वरित कार्रवाई के लिए रही पहचान

सीओ लालगंज अमर बहादुर का प्रतापगढ़ तबादला, त्वरित कार्रवाई के लिए रही पहचान

**मीरजापुर।** लालगंज सर्किल के क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर का स्थानांतरण प्रतापगढ़ जनपद के लिए कर दिया गया है। उनके तबादले की खबर के साथ ही लालगंज क्षेत्र में उनके कार्यकाल और कार्यशैली की चर्चा शुरू हो गई है।

अमर बहादुर की पहचान एक सक्रिय और तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में रही है। अपराध और आपराधिक घटनाओं को लेकर उनकी कार्यशैली त्वरित कार्रवाई वाली रही। किसी भी बड़ी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना और पुलिस कार्रवाई को गति देना उनकी खासियतों में शामिल रहा।

उनकी अपराधियों पर प्रभावी पकड़ और घटनाओं के बाद तत्काल सक्रियता को लेकर पुलिस महकमे में भी उनकी अलग पहचान बताई जाती रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर उनकी सक्रियता चर्चा में रही। अब प्रतापगढ़ में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह वहां अपनी सेवाएं देंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें