
कटरा कोतवाली क्षेत्र में युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, मोहल्ले में मचा हड़कंप
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी चौराहा मोहल्ले में एक युवक द्वारा घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में प्रदीप कुमार (पुत्र रज्जन) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि प्रदीप कुमार ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत की खबर से मोहल्ले में भी सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। युवक ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।















