आधी रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से मिर्जापुर बेहाल, 20 दिनों में दूसरी बार बिगड़े हालात

आधी रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से मिर्जापुर बेहाल, 20 दिनों में दूसरी बार बिगड़े हालात

मिर्जापुर। जनपद में शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी, तूफान तथा मूसलाधार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। भीषण उमस और तपिश से जूझ रहे लोगों को जहां मौसम बदलने से कुछ राहत मिली, वहीं तेज हवाओं और तूफान ने कई स्थानों पर नुकसान भी पहुंचाया। 15 दिनों के भीतर दूसरी बार आए भयानक आंधी-तूफान ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

तूफान के दौरान कई स्थानों पर पेड़ और टहनियां टूटकर सड़कों तथा बिजली के तारों पर गिर गईं, जिससे विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई। कई इलाकों में देर रात से बिजली आपूर्ति बाधित रही। तेज हवाओं के कारण लोगों को घरों में ही दुबके रहने को मजबूर होना पड़ा।

गौरतलब है कि लगभग 20 दिन पूर्व आए भीषण तूफान ने जिले में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें 18 लोगों की जान चली गई थी। उस घटना की भयावहता अभी लोगों के जेहन से उतरी भी नहीं थी कि एक बार फिर तेज आंधी और तूफान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। जबकि पिछली बार जिला प्रशासन ने ताबड़तोड़ प्रयास करके स्थिति पटरी पर लाने में सफलता प्राप्त कर ली थी लेकिन इस बार भी कुछ ही स्थानों पर बिजली व्यवस्था बाधित की खबर आ रही हैहालांकि इस बार समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई थी।

मौसम बदलने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें संभावित नुकसान का आकलन करने में जुटी रहीं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग पूरी रात मौसम के बदले मिजाज को लेकर चर्चा करते नजर आए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें