
*एकेटीयू के 24 वां दीक्षांत समारोह में एपेक्स फार्मेसी के छात्र हुए सम्मानित*
माननीया कुलाधिपति एवं राज्यपाल, आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) द्वारा 24वां दीक्षांत समारोह का आयोजन दिनांक 07 जुलाई 2026, दिन मंगलवार को किया गया। जिसमे एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मसी, चुनार के बी फार्म 2022-26 बैच के निम्न छात्र-छात्राओं अजितेश मिश्रा, आदर्श यादव, विशाल शर्मा, अभिषेक यादव, आर्यन रावत, अपर्णा सिंह, आराध्या उपाध्याय, प्रतिष्ठा सिंह, मनीष सिंह, सर्वेश पटेल, मृत्युंजय एवं आशीष बिंद जिनका सीजीपीए 8.5 से अधिक था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चेयरमैन,
आईओसीएल श्री अरविंदर सिंह साहनी विशिष्ट अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री माननीय श्री आशीष पटेल एवं प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा डॉ एमकेएस सुंदरम एवं कुलपति प्रो जयप्रकाश पांडेय के द्वारा छात्रों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया।
उपाधि पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। एपेक्स फार्मेसी के प्रधानाचार्य प्रो डॉ सुनील मिस्त्री ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं एवं उनसे अपने ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र
के कल्याण एवं उन्नति के लिए करने का आह्वान किया। एपेक्स के चेयरमैन प्रो डॉ एस के सिंह ने एपेक्स फार्मेसी के समस्त शिक्षको के कड़े परिश्रम की सराहना की एवं छात्र-छात्राओं के भविष्य कर लिय शुभकामनाएं दीं।















