
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल, चुनार में राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (एनसीआईएसएम), आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार चरक जयंती-2026 के अवसर पर “इन्द्रिय आरोग्य – स्वस्थ इन्द्रिय, स्वस्थ भारत” थीम पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की आयुर्वेद प्रतियोगिता AYURGRAMA 3.0 का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. स्वरूप पटेल, निदेशक एवं वर्ल्ड एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर, एपेक्स ट्रस्ट इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल, डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री, प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. सिंह, उप प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. राय सहित समस्त फैकल्टी सदस्यों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं भगवान धन्वंतरि पूजन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
एपेक्स चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने अपने संदेश में कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन एवं वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है। इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में शोध, नवाचार, नेतृत्व क्षमता तथा जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ-साथ आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की रूपरेखा, विभिन्न गतिविधियों एवं समाज में आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के महत्व की जानकारी दी गई। अंत में सभी प्रतिभागियों ने “स्वस्थ इन्द्रिय, स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ आयुर्वेद को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार, सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं “स्वस्थ इन्द्रिय, स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।














