पुलिस लाइंस में वामा सारथी के तहत कौशल प्रशिक्षण, स्वास्थ्य शिविर व वृक्षारोपण आयोजित

पुलिस लाइंस में वामा सारथी के तहत कौशल प्रशिक्षण, स्वास्थ्य शिविर व वृक्षारोपण आयोजित

मीरजापुर। पुलिस लाइंस स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के सहयोग से “वामा स्वावलंबन” कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला एवं होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा उन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने “हरित घर, स्वच्छ परिवेश और बेहतर भविष्य” के संकल्प के साथ स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इसके बाद क्षेत्राधिकारी लाइंस/यातायात ने पुलिस परिवार के बच्चों और महिलाओं के साथ पुलिस लाइंस परिसर में वृक्षारोपण किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें