एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की छात्रा का CRPF में ASI (फार्मासिस्ट) पद पर चयन

चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, समसपुर, चुनार की बी.फार्म (2021–25 बैच) की छात्रा प्रियंका त्रिपाठी का Central Reserve Police Force (CRPF) में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (फार्मासिस्ट) पद पर चयन होने से संस्थान में हर्ष का वातावरण है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने प्रियंका त्रिपाठी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एपेक्स संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उत्कृष्ट व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि छात्रा की यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों की मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण है।
फार्मेसी प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री ने छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं संस्थान के शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी संस्थान के विद्यार्थी विभिन्न प्रतिष्ठित सरकारी एवं निजी संस्थानों में चयनित होकर एपेक्स का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षकगण, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने प्रियंका त्रिपाठी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें