समाचारकजली मल्हार उत्सव का आयोजन

कजली मल्हार उत्सव का आयोजन


कला एवं संस्कृति के माध्यम से जीवन्त्ता प्रदान करने के उद्देश्य से कजली मल्हार उत्सव का आयोजन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे मण्डलायुक्त, विन्ध्याचल मण्डल
मीरजापुर, 09 सितम्बर 2021। जनपद मीरजापुर के कला एवं संस्कृति के माध्यम से जनपद की लोक विधा कजली के जीवन्त्ता प्रदान करने के उद्देश्य से कजली मल्हार उत्सव समिति के तत्वाधान में दिनांक 11 सितम्बर 2021 दिन शनिवार सांय 06ः00 बजे से देवी आँचल लाँन अनगढ़ रोड मीरजापुर में प्रथम कजली मल्हार उत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश्वर राम मिश्र मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल एवं विशिष्ट अतिथि प्रवीण कुमार लक्षकार जिलाधिकारी होंगें। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुये समिति की अध्यक्ष उषा गुप्ता ने बताया कि माँ विन्ध्यवासिनी के विन्ध्य क्षेत्र की वैश्विक पृष्टिभूमि को कला एवं सस्कृति के माध्यम से जीवन्त्ता प्रदान करने के लिये कजली मल्हार उत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होने कहा कि जनपद की लोक विधा कजली की मीरजापुर जननी मानी जाती हैं। जो आरकेस्ट्रा, डी0जे0, फिल्मी गीतो के चकाचैंध में कही न कही कजली विधा लुप्त होती जा रही हैं। जिसको सजोये रखने एवं संरक्षण के लिये कजली मल्हार उत्सव समिति के तत्वाधान में प्रथम कजली मल्हार उत्सव 2021 का आयोजन किया जा रहा हैं। इस उत्सव में जनपद व आस पास के जनपदो के सभी कजली गायको व कजली लोक नृत्य कलाकारो के द्वारा अपनी प्रस्तुती दी जायेगी। जिससे जनपद की सांस्कृति धरोहर कजली विधा को सहेजते हुये आने वाली पीढ़ी को इसके इतिहास के बारे में जानकारी दी जा सकें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं