जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का किया मासिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को भिस्कुरी स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोदाम की सुरक्षा, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को पूरी तरह सुरक्षित वातावरण में रखा जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) विनोद कुमार सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक कुमार त्रिपाठी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इनमें भाजपा के कोषाध्यक्ष चंद्राशु गोयल, बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अलगू राम भारती, कांग्रेस के प्रदेश सचिव अंकुर श्रीवास्तव आजाद एवं प्रवक्ता छोटे खान, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव अनीस खान तथा आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता मनबोध दूबे और नगर अध्यक्ष संतोष सोनी शामिल रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें