
मीरजापुर। मत्स्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की निषादराज बोट सब्सिडी योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाते हुए विभागीय पोर्टल को 24 जुलाई 2026 तक पुनः खोल दिया है।
सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना के लिए विभागीय पोर्टल 8 जून से 28 जून 2026 तक आवेदन हेतु खुला था। अब केवल निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए पोर्टल 9 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक दोबारा खोला गया है, ताकि पात्र लाभार्थी आवेदन कर सकें।
उन्होंने बताया कि योजना की इकाई लागत, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और अन्य विस्तृत जानकारी मत्स्य विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, द्वितीय तल, विकास भवन, मीरजापुर में संपर्क किया जा सकता है।











