डीएम और सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय भटवारी का किया निरीक्षण

डीएम और सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय भटवारी का किया निरीक्षण, शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के दिए निर्देश
मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने हलिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान प्राथमिक विद्यालय भटवारी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति तथा पठन-पाठन की गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछे और उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।
मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए शिक्षकों को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने तथा विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने विद्यालय की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें