डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया दशहरा पर्व

*डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया दशहरा पर्व*

मीरजापुर। नगर के विजयपुरा भटौली रोड स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में दशहरा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ विंध्यवासिनी के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की भव्य झाँकी सजाई गई तथा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय परिसर में सजे श्रीराम दरबार की झाँकी ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के स्वरूपों का सजीव चित्रण किया। कार्यक्रम में श्रीराम द्वारा रावण के अंत तथा रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर *विद्यालय के चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ ने कहा कि रावण केवल एक पौराणिक पात्र नहीं, बल्कि अहंकार, क्रोध, लोभ, मोह, ईर्ष्या और अन्य बुराइयों का प्रतीक है, जबकि श्रीराम सत्य, प्रेम, मर्यादा, त्याग, करुणा एवं संस्कारों के प्रतीक हैं। आज का रावण हमारे भीतर छिपा अहंकार, स्वार्थ, असत्य और दूसरों के प्रति द्वेष है। इसका अंत केवल पुतला जलाने से नहीं, बल्कि अपने विचारों एवं आचरण में सकारात्मक परिवर्तन लाने से होगा।*

*डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ व प्रीती सर्राफ ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने भीतर की बुराइयों को पहचानकर सद्गुणों को अपनाएँ और एक आदर्श समाज के निर्माण में योगदान दें।* कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं सत्य की विजय का प्रेरणादायक संदेश दिया गया । इस अवसर पर आकांक्षा गुप्ता, शुभा शर्मा, साधना तिवारी, सुमन पांडे, नीलू पाठक, प्रियंका, प्रीती पाण्डेय, रिया सिंह, शुभांगी, आस्था गुप्ता, रवि यादव, महेंद्र गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें