वीरेंद्र गुप्ता मिर्जापुर 94 53 82 1310
मीरजापुर, 18 मई 2021 जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने राजकीय सम्पे्रक्षण गृह (किशोर) एवं किशोर न्याय बोर्ड का औचक निरीक्षण किया। महिला कल्याण विभाग द्वारा बच्चो एवं महिला विकास पर केन्द्रित बैठक का आयोजन किया गया जिसमे तथ्यो की जाॅच एवं संस्थाओ के संचालन की गतिविधियो के अवलोकन हेतु निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा राजकीय सम्पे्रक्षण गृह मे रह रहे किशोरो से उनका हाल चाल लेते हुये उनके अपराध के प्रकार, नाश्ता, भोजन, स्वास्थ, पढ़ाई आदि बिन्दुओ पर सवांद किया। एक किशोर लोचे बिन्द उर्फ राहुल पुत्र साधु बिन्द से उसके कारित अपराध एवं जीवनवृत्त जानकारी ली गयी। संस्था अधीक्षक क्षमानाथ राय ने बताया कि वर्तमान मे संस्था मे कुल 86 अपराधिक किशोर विभिन्न धाराओ मे निरूद्ध है जिसमे मीरजापुर के 37, सोनभद्र के 31 एवं भदोही के 18 अपचारी किशोर है। उन्होने बताया कि वर्तमान मे 03 किशोर को अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा दोष सिद्ध घोषित किया जा चुका है। जिलाधिकारी निर्देश दिया कि खाने की गुणवत्ता मे सुधार किया जाये एवं साफ-सफाई के दृष्टिगत बर्तन धुलने हेतु किसी अन्यत्र स्थान पर व्यवस्था की जायें। बच्चो के सुधार के लिये काउंसलर की व्यवस्था एवं स्वास्थ परीक्षण पर बल दिया गया। किशांेर गृह के बाहर किशोरो से मिलने आये उनके परिवारीजनो से भी जिलाधिकारी ने मिलकर उनकी समस्याओ और उनकी फरियादो को सुना।
किशोर गृह के बाद पास मे ही स्थित किशोर न्याय बोर्ड का भी निरीक्षण किया। पेशकार से सबसे पुरानी फाइल निकालवाकर देखा जो राज्य बनाम गिरजा शेष मनि का सन 1989 लम्बित मामला था पत्रावली देखने से स्पष्ट है कि सबसे पुराना वाद 30 वर्ष से लम्बित है। सत्र 20 मे 547 केस की तुलना मे सत्र 21 मे 619 केस होने पर 72 केस विगत वर्ष से बढ़ गये सभी केसो का शीघ्र निस्तारण कर किशोरो को रिहा कर दिया जाये। जिलाधिकारी ने ऐसे सभी लम्बित मामलो को प्राथमिकता के आधार पर इनके निपटारे पर जोर दिया। उक्त संस्थाओ के निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ पी0डी0 गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरीश चन्द्र, जिला सूचना अधिकारी डाॅ पंकज कुमार द्वारा किया गया।