
भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बना विकास की अग्रणी शक्ति : डॉ. दिनेश शर्मा
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री Dinesh Sharma ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था, निवेश, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिससे प्रदेश देश की विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज की अध्यक्षता में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि तथा महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि Bharatiya Janata Party कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जो सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।
डॉ. शर्मा ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, डिजिटल शिक्षा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, निवेश नीति तथा प्रदेश में बढ़ती औद्योगिक संभावनाओं पर भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है और आने वाले समय में प्रदेश देश की आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित होगा।
प्रेसवार्ता में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, मनोज जायसवाल, जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय, हेमंत त्रिपाठी, गौरव उमर, रोहित त्रिपाठी सहित मीडिया प्रभारी भावेश शर्मा बीजेपी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।














