मिर्जापुर,खण्डवा नाला में युवक पर हमला

खण्डवा नाला में युवक पर हमला, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज

मीरजापुर। कोतवाली कटरा क्षेत्र के खण्डवा नाला इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जिगना निवासी सैय्यद अली ने आरोप लगाया है कि जब वह अपनी पैतृक संपत्ति की देखरेख के लिए जा रहे थे, उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अफसर अली ने अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन पर पीछे से हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले में सैय्यद अली को गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ित की जान बचाई। इसके बाद घायल को उपचार के लिए भेजा गया।

पीड़ित ने कोतवाली कटरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक बैद्यनाथ सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी हाथ लगी है, जिसके आधार पर हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें