
संवेदनशील इलाकों में एसपी की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मीरजापुर, 29 अप्रैल 2026 पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बुधवार को थाना चुनार कस्बा क्षेत्र के संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने को कहा।

गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता की सहभागिता से ही बेहतर कानून व्यवस्था कायम रखी जा सकती है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी उच्चाधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में जुटे हैं। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल और सुदृढ़ हुआ है।















