
मिर्जापुर में उद्यान विभाग के स्टाल पर पहुंचे मुख्यमंत्री, किसानों के हित में हो रहे कार्यों की सराहना
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने माँ Vindhyavasini Temple परिसर में लगाए गए उद्यान विभाग के स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी मेवा राम ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने स्टाल पर प्रदर्शित फलदार पौधों और योजनाओं को ध्यानपूर्वक देखा तथा जिले में उद्यान विभाग की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं फलों के पौधों का वितरण श्रद्धालुओं एवं आमजन में किया, जिससे लोगों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने उद्यान विभाग की कार्यप्रणाली की खुले तौर पर प्रशंसा करते हुए कहा कि विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे तथा कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
बताया जा रहा है की मां विंध्यवासिनी के दर्शन के पश्चात विभाग के द्वारा निशुल्क पौधा प्रसाद के रूप में दर्शनार्थियों में वितरित किया जा रहा है।















