
आरडीएसएस कार्य के चलते 20 जून को चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

मिर्जापुर। 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र पथरहिया से निर्गत 33 केवी फीडर जिला जेल पर आरडीएसएस योजना के अंतर्गत जर्जर कंडक्टर के स्थान पर पैंथर कंडक्टर लगाए जाने का कार्य 20 जून 2026 को किया जाएगा। कार्य के दौरान सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से कार्य अवधि में उक्त फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में गिरधर का चौराहा, डंकीनगंज, तेलियागंज, मकरीखोह, पुरानी दशमीख, अनगढ़ रोड, बेलतर तथा पक्की सराय सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।
अधिशासी अभियंता आर.के. यादव ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान पानी सहित अन्य आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें तथा विभागीय कार्य में सहयोग प्रदान करें।















