मेलोडी मैनिया में डैफोडिल्स की ख्याति खरे बनीं विजेता

मिर्जापुर, 2 मई 2026 “मेलोडी मैनिया” नामक इंटर स्कूल सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल, लायंस स्कूल, एसएन पब्लिक स्कूल सहित अन्य कई स्कूलों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

प्रतियोगिता के परिणाम में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा ख्याति खरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, तृतीय स्थान सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल को मिला। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के ही छात्र रुद्रांश यादव ने भी सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।

विद्यालय की निर्देशिका अपराजिता सिंह ने ख्याति खरे और रुद्रांश यादव की सराहना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना रहे हैं, जो उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें