
मोहन अग्रवाल को विंध्याचल मंडल का चेयरमैन, आशीष बुधिया बने मिर्जापुर चैप्टर चेयरमैन
मिर्जापुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के लखनऊ मुख्यालय में आयोजित वार्षिक चुनाव में राष्ट्रीय, प्रदेश एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ। चुनाव में दिनेश गोयल को राष्ट्रीय अध्यक्ष (नेशनल प्रेसिडेंट) तथा दीपक बजाज को राष्ट्रीय सचिव (नेशनल सेक्रेटरी) चुना गया।
प्रदेश स्तरीय चुनाव प्रक्रिया के तहत विंध्याचल मंडल से मोहन अग्रवाल को मंडलीय चेयरमैन तथा मनोज खंडेलवाल को मंडलीय सेक्रेटरी का दायित्व सौंपा गया। वहीं आईआईए मिर्जापुर चैप्टर के चेयरमैन पद पर आशीष बुधिया का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के निर्वाचन पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मिर्जापुर चैप्टर एवं विंध्याचल मंडल के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में उद्योगों के विकास, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
बधाई देने वालों में कल्याण अग्रहरी, नरेश सिंह, दुर्गा चौधरी, अभिषेक अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, इब्राहीम, कैलाश सिंह, राजेश जैन, अश्वनी जैन, विष्णु खंडेलवाल, संतोष अग्रवाल, नरोत्तम ठक्कर, संजू रैदानी, अधिराज दत्ता, अनुज जायसवाल, रामाशीष दुबे, चंद्र मोहन वाशन, त्रिवेणी अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, रामेश्वर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य शामिल रहे।












