राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैलेंज प्रतियोगिता में मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक, जिले का बढ़ाया मान

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैलेंज प्रतियोगिता में मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक, जिले का बढ़ाया मान

मिर्जापुर। लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैलेंज प्रतियोगिता में मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जनपद से कुल 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 4 बालिकाएं और 6 बालक शामिल थे। सभी खिलाड़ी डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल से चयनित हुए थे।

कोच राकेश कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में टीम ने 6 स्वर्ण, 3 रजत तथा 2 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

पदक विजेताओं में आयुष सिंह, माही सोनी, आयुषी सेठ, भूमि गुप्ता, हरीश अंसारी, शौर्य सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, अगम कुमार, अनुज कुमार यादव, तन्मय गौतम तथा रुद्र प्रताप सिंह शामिल रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।

खिलाड़ियों की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक अमरदीप सिंह एवं अपराजिता सिंह, एकेडमिक हेड, प्रधानाचार्य तथा समस्त शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें