
रेलवे ओवरब्रिज के पास भूमिगत केबल कार्य के चलते रविवार को पांच घंटे बिजली रहेगी बाधित
मीरजापुर। रेलवे ओवरब्रिज के पास विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के कार्य के चलते 5 जुलाई 2026 (रविवार) को शहर के कई इलाकों में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड मीरजापुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी पीलीकोठी एवं भरूहना फीडर तथा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पथरहिया से जुड़े 11 केवी डंगहर एवं रेलवे फीडर की विद्युत आपूर्ति निर्धारित अवधि तक बंद रहेगी।
बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आवास विकास, पीलीकोठी, शुक्ला, विंध्यवासिनी कॉलोनी, राजर्षि कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, भरूहना, बरौंधा, मुहकुचवां, डंगहर तथा रेलवे पॉशक क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि से पहले पानी सहित अन्य आवश्यक कार्य पूरे कर लें तथा रखरखाव कार्य में विभाग का सहयोग करें।















