15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बुलेट बाइक भी सीज

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बुलेट बाइक भी सीज
मीरजापुर। मीरजापुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन ऑल-आउट’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना अहरौरा क्षेत्र से 15 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी सीज कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मानिकपुर नहर पुलिया के पास से बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो आरोपितों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोनू कन्नौजिया (35 वर्ष) निवासी इन्द्रपुर, सेंट्रल जेल के पास, वाराणसी तथा प्रद्युम्न कन्नौजिया (29 वर्ष) निवासी मुसीलाटपुर, थाना भदोही, जनपद भदोही के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बोरे में रखा 15 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना अहरौरा में मु.अ.सं. 150/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायालय भेज दिया गया। वहीं तस्करी में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल (UP 65 DL 8132) को 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें