
मिर्जापुर। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 18 जुलाई 2026 को मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन करेंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 12:10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा विंध्याचल के लिए प्रस्थान करेंगी और लगभग
1:30 बजे मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगी। वहां वह करीब डेढ़ घंटे तक दर्शन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान में शामिल रहेंगी। इसके बाद अपराह्न 3:00 बजे वह वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी। 
जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से वाराणसी एयरपोर्ट से विंध्याचल धाम पहुंचेंगी और दर्शन के उपरांत वाराणसी लौट जाएंगी। 















